Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयसीएपीएफ में फिर खाली रह गए 'आईपीएस' के 281 पद

सीएपीएफ में फिर खाली रह गए ‘आईपीएस’ के 281 पद

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। केंद्रीय पुलिस संगठन/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुछ ऐसे पद भी रहे हैं, जो साल के आखिर तक आईपीएस की पसंद नहीं बन सके। खासतौर से केंद्रीय सुरक्षा बलों में डीआईजी का पद तो ऐसा रहा, जिसे लेकर आईपीएस का भय अभी तक दूर नहीं हो सका। नतीजा, साल खत्म होने को है, मगर सीएपीएफ में आईपीएस के लिए रिजर्व 281 रिक्तियां खाली पड़ी हैं। सात दिसंबर 2020 की सूची के मुताबिक, आईपीएस-डीजी के 13 में से 4 पद रिक्त बताए गए हैं। इसी तरह आईपीएस स्पेशल डीजी के दस में से 2 पद रिक्त हैं। एडीजी के सभी 28 पद भर चुके हैं, लेकिन आईजी के 140 में से 30 पद खाली रह गए। आईपीएस डीआईजी के लिए सर्वाधिक 251 पद रिजर्व हैं। इनमें से 158 पद नहीं भर सके। ऐसा नहीं है कि केंद्र सरकार ने प्रयास नहीं किया, मगर इस पद पर अधिकांश आईपीएस आने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद केंद्र में एसपी के 203 पद हैं, जिनमें से 87 पद खाली पड़े हैं। सीएपीएफ के पूर्व एडीजी एसके सूद कहते हैं कि जहां पर आईपीएस को मन माफिक या मेट्रो सिटी की पोस्टिंग नहीं मिलती तो वे ऐसे पद पर नहीं आना चाहते। सीएपीएफ में डीआईजी को ज्यादातर फील्ड पोस्टिंग मिलती है। इसी वजह से ज्यादातर पद खाली पड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें : टूटा टेनिस स्टार बनने का सपना तो बेचने लगी अपनी उत्तेजक तस्वीरें

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी बताते हैं कि इस साल आईपीएस के लिए रिजर्व सभी पदों को भरने के लिए बहुत प्रयास किए गए हैं। हालांकि पहले भी इन पदों के खाली रहने का अनुपात ऐसा ही रहा है, मगर इस दफा कुछ सुधार देखने को मिला है। यह अलग बात है कि डीआईजी की फील्ड पोस्टिंग का भय बहुत से आईपीएस अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहे हैं। आईपीएस एसपी के लिए रिजर्व ज्यादातर पदों को भरने में कामयाबी मिली है। सीआईएसएफ में महानिदेशक (डीजी) का पद खाली है। एसएसबी के डीजी कुमार राजेश चंद्रा को सीआईएसएफ डीजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बीपीआरएंडडी के पास भी अपना डीजी नहीं है। एनएचआरसी में भी डीजी का पद खाली है। इसके अलावा एनएसजी को भी स्थायी डीजी नहीं मिल सका। सीआरपीएफ और सीबीआई में स्पेशल डीजी का एक-एक पद खाली है। आईपीएस आईजी के लिए रिजर्व पद भी खाली पड़े हैं। बीएसएफ में आईपीएस आईजी के 22 पदों में से 8 खाली हैं। सीबीआई में 16 पद हैं, मगर अभी तक 11 ही भरे जा सके हैं। सीआरपीएफ में पांच पद रिक्त हैं। आईबी में चार, आईटीबीपी में दस में से सात पद खाली हैं। एनएसजी में एक पद खाली है। यहां आईपीएस के लिए रिजर्व पदों की संख्या दो है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला को बना दिया गांव का प्रधान!

डीआईजी के पद की बात करें तो तकरीबन सभी बलों में आईपीएस के अनेक पद खाली पड़े हैं। बीपीआरएंडडी में आईपीएस डीआईजी के 12 पदों में तीन पद खाली हैं। यहां बता दें कि यह पद तभी भरे जा सके हैं, जब सात पदों पर सीएपीएफ के अधिकारियों की तैनाती की गई है। भारत पाकिस्तान और भारत बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा कर रही बीएसएफ में आईपीएस डीआईजी के 26 पद हैं। अभी तक इनमें से केवल चार पद भरे जा सके हैं और 22 पद खाली हैं। सीबीआई में 34 में से 21 पद खाली हैं। सीआईएसएफ में बीस में से 17 पद रिक्त हैं। सीआरपीएफ में आईपीएस डीआईजी के 38 पद रिजर्व हैं। मौजूदा समय में 22 पद रिक्त पड़े हैं। यह संख्या भी तब आगे बढ़ी है, जब 15 पद कैडर अधिकारियों को अस्थायी तौर से दे दिए गए हैं। आईटीबीपी में दस में से सात पद खाली हैं। एनपीए में आईपीएस डीआईजी के पांच पदों में से चार खाली पड़े हैं। एसएसबी में तो आईपीएस अधिकारी आना ही नहीं चाहते। यहां इनके 25 पद हैं, मगर अभी तक 23 खाली हैं।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब भी बन सकते हैं मतदाता, जानिए क्या है नियम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular