मनोरंजन डेस्क
अभिनेत्री सिधिका शर्मा पॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। डायरेक्टर पंकज बत्रा की फिल्म “फुफ्फड़ जी“ से पंजाबी फिल्म में डेब्यू करेंगी जिसमे वह गुरनाम भुल्लर, बिन्नू धिल्लॉन और अलंकृता सहाई के साथ नज़र आएँगी। सिधिका शर्मा भले ही पंजाबी फिल्म से डेब्यू करेंगी लेकिन वह पंजाबी इंडस्ट्री में नई नहीं है। इससे पहले वो कई पंजाबी गानो में नज़र आ चुकी है। अभिनेत्री सबसे पहले “न जी न“ गाने में हार्डी संधू के साथ नज़र आयी थी, जिसके बाद उन्होंने “फुलकारी“ और हालही में ओमकार कपूर के साथ “सौ सौ वरी“ में अपनी कमाल की अदायिकी से सभी के दिलों में घर कर चुकी है। दिल्ली की रहने वाली अभिनेत्री सिधिका खुद एक पंजाबी फॅमिली से है, और अपनी आने वाली मूवी को लेकर ख़फ़ी उत्सुक है। अभिनेत्री अभी फ़िलहाल चंडीगढ़ में अपनी डेब्यू फिल्म “फुफ्फड़ जी“ की शूटिंग में व्यस्त है और बहुत ही जल्द वो रजत बक्शी की फिल्म “वेलापन्ति“ से बॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगी।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
