Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसिद्ध नागेश्वर शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मिलती मन को शांति

सिद्ध नागेश्वर शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मिलती मन को शांति

लखनऊ(हि.स.)। सावन माह में भगवान शिव के भक्तों के लिए शिवालय एक बड़ा श्रद्धा का केन्द्र माना गया है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मन को शांति मिलती है। लखनऊ के रश्मि खण्ड -दो में श्रीसिद्ध नागेश्वर मंदिर को लेकर भी ऐसी ही आस्था है। सिद्ध नागेश्वर शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के साथ ही मन को शांति मिलती है।

करीब बीस वर्षों से श्री सिद्ध नागेश्वर मंदिर में विराजमान शिवलिंग पर भक्तों की आस्था बढ़ती गयी। मंदिर की स्थापना के बाद से स्थायी निवास करने वाले भक्त पहले आया करते थे। बाद में शिवलिंग की महिमा जानकर भक्तों के दूसरे क्षेत्र से आने का भी सिलसिला शुरू हुआ। वर्तमान में मंदिर के पुजारी पंडित अनूप अवस्थी ने बताया कि प्रत्येक सावन माह में शिवभक्तों की भीड़ होती है। दूर-दूर से लोग आते हैं। शिवलिंग का पूजन करने के बाद भक्त अपने मन की बात कहते हैं।

उन्होंने बताया कि शिवलिंग को लेकर आज तक यह आस्था रही है कि यहां आने वाले भक्त जब शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं तो उनके मन को अपार शांति मिलती है। मन की बात कहने के बाद सुखद अनुभूति होती है। शिव भक्तों से अक्सर सुनने में आता है कि शिवलिंग पर दूध चढ़ाते ही मन को शांति मिली है। शिवलिंग के पूजन के पश्चात एक नई ऊर्जा मिल रही है।

शिव मंदिर में सोमवार को दर्शन पूजन करने वाले वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मन की शांति और तन की शांति दोनों ही यहां शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मिलती है। पूजन करने से शिवलिंग से मिलने वाला प्रकाश शरीर को छूता हो, ऐसा महसूस होता है। यहां विराजमान शिवलिंग में सावन माह में एक अलौकिक शक्ति रहती है। एक बार यहां आने वाले शिवभक्तों को अलौकिक शक्ति दूसरी बार यहां खींच लाती है।

मंदिर के मुख्य द्वार पर शनिदेव, भैरव विराजमान

लखनऊ में श्रीसिद्ध नागेश्वर शिवलिंग मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां मुख्य द्वार पर भगवान शनिदेव और भैरवनाथ विराजमान है। यहां मंदिर के भीतर शिवलिंग से मन की शांति मिलती है तो बाहर शनिदेव और भैरव का दर्शन मिल जाता है।

शरद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular