Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिद्धेश्वर पाण्डे हत्याकांड मामले में विकास दुबे के भाई और बहनोई को...

सिद्धेश्वर पाण्डे हत्याकांड मामले में विकास दुबे के भाई और बहनोई को पांच-पांच साल की सजा

कानपुर देहात (हि.स.)। बिकरु कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के भाई और बहनोई को हत्या व गैंगस्टर एक्ट के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। दोनों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में एंकाउंटर में मारे गए विकास दुबे को भी आरोपी माना गया था।

बिकरु के विकास दुबे का नाम आज पूरा देश जानता है। कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र में हुए बिकरु कांड की यादें आज भी उसके नाम लेते ही ताजा हो जाती है। विकास दुबे और उसके भाई और रिश्तेदारों पर कई संगीन आपराधिक मामले कई वर्षों से दर्ज हैं। जिन पर इस वक़्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में सन् 2000 में शिवली के ताराचंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सिद्धेश्वर पाण्डे की दिनदहाड़े हत्या कर देना की घटना में कोर्ट का फैसला आया है। कानपुर देहात कोर्ट ने गुरुवार को सिद्धेश्वर पाण्डे मामले में विकास दुबे के भाई दीपू दुबे और बहनोई दिनेश तिवारी को गैंगस्टर मामले में पांच-पांच साल की सजा सुनाई है।

आरोपियों के वकीलों ने उनके बचाव में काफी दलीलें भी दी। इनमें दीपू दुबे के वकील ने कोर्ट में कहा कि दीपू कई दिनों से लखनऊ कोर्ट में बंद है और सजा काट रहा है। वहीं दिनेश तिवारी के वकील ने बताया कि दिनेश की उम्र लगभग 70 वर्ष हो चुकी है और वो ही परिवार का भरण पोषण करता है। इस मामले के अलावा कोई भी मामला दिनेश के खिलाफ नहीं दर्ज है। इसलिए कोर्ट उसकी सजा माफ कर दें। बयानों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई है।

इस मामले में विकास दुबे भी आरोपी था, लेकिन विकास दुबे का कानपुर पुलिस ने सचेंडी थानाक्षेत्र में हाइवे पर एनकाउंटर कर दिया था।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular