Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिद्धार्थ की "खुरपी" को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सराहा

सिद्धार्थ की “खुरपी” को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सराहा

-सिद्धार्थ अब उदाहरण बन गये हैं: गिरिराज सिंह-अपने ट्विटर अकाउंट पर सिद्धार्थ की फ़ोटो शेयर कर “खुरपी” की किया तारीफ 

गाजीपुर (हि.स.)। बुधवार की शाम ग़ाज़ीपुर के युवा समाजसेवी सिद्धार्थ ने जब केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की तो उन्हें थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि शाबासी के रूप में उन्हें अपनी “खुरपी गांव” की इस कदर तारीफ सुनने को मिलेगी। 
 गिरिराज सिंह ने न केवल खुरपी की तारीफ की है बल्कि ग़ाज़ीपुर के लाल के प्रयास को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि सिद्धार्थ अब उदाहरण बन गए हैं और युवाओं को उनका अनुकरण करना चाहिए। 
 गौरतलब हो कि जनपद के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ राय ने गो-पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन इत्यादि स्वरोजगार की श्रृंखला खड़ी करते हुए “खुरपी नेचर विलेज” की स्थापना कर डाली। जो आज समूचे पूर्वांचल में स्वरोजगार की प्रयोगशाला के रूप में प्रचलित हो चुकी है। अभी कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी सिद्धार्थ को पुरस्कृत कर चुकी हैं। सिद्धार्थ राय ने केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह से उनके मंत्रालय में बुधवार की देर शाम लगभग तीन घंटे की मुलाक़ात की। 
 इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को ग़ाज़ीपुर के खुरपी गांव में बने खिलौनों को उनको भेंट भी किया। सिद्धार्थ राय ने बताया कि लगभग दो महीने पहले कृषि मंत्रालय से उनके पास फ़ोन आया था कि केंद्रीय पशुपालन मंत्री बात करना चाहते हैं। उसके बाद गिरिराज सिंह जी ने सिद्धार्थ से लंबी बात करते हुए उनके खुरपी गांव को समझा और खूब सराहा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular