Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर सीमा पर पकड़े गए दो तस्कर, छह लाख की हेरोइन जब्त

सिद्धार्थनगर सीमा पर पकड़े गए दो तस्कर, छह लाख की हेरोइन जब्त

सिद्धार्थनगर (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल व ढेबरुआ पुलिस के बढ़नी चौकी की संयुक्त टीम ने दो व्यक्तियों को कल्लनडिहवा से छह ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। 

गुरुवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल व ढेबरूवा थाने की बढ़नी पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 
एक सूचना पर कल्लन डिहवा के पास नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को साइकिल सहित छह ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ लिया। बरामद हेरोइन के अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत छह लाख रुपये है। पकड़े गए तस्कर नेपाल राज्य के गांव विशुनपुर निवासी मोहम्मद सलमान और विनोद कुमार चौधरी है। इनके विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular