Monday, March 2, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलसिद्धार्थनगर में मिले 17 कोरोना मरीज

सिद्धार्थनगर में मिले 17 कोरोना मरीज

संवाददाता

सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को कोरोना के 17 मरीज मिले हैं जबकि 38 स्वस्थ हुए हैं। पॉजिटिव मरीजों में डुमरियागंज में पांच, मिठवल व खुनियांव में चार-चार, नौगढ़ व खेसरहा में दो-दो मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में डुमरियागंज के चकमझारी गांव में एक युवक, एक युवती व एक किशोर संक्रमित मिले हैं। भड़रिया गांव में एक युवक व एक वृद्ध संक्रमित मिले हैं। मिठवल के चरथरी गांव में आठ साल की मासूम बच्ची, एक युवक, एक महिला व एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। खुनियांव के कुसम्ही गांव में एक महिला, दो युवक, गौरडीह गांव में एक युवक संक्रमित मिला है। नौगढ़ में एक महिला, जमुनी में एक युवक, खेसरहा के कड़जा गांव में बाप-बेटा संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular