Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर में महिला टीचर की कमरे में लटकी मिली लाश जांच में...

सिद्धार्थनगर में महिला टीचर की कमरे में लटकी मिली लाश जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। यह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्कूल बनकटवा में तैनात एक शिक्षिका प्रतिभा सिंह (30) का शव घर के अंदर कुंडी से लटकता पाया गया। घटना के बारे में मृतका के पति ने जानकारी दी कि मैं शाम को जब घर लौटा तो देखा कि मेरी पत्नी कमरे में फांसी लगाकर छत के कुंडे से लटकी हुई है। तत्काल उसे उतारा गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षिका प्रतिभा सिंह फतेहपुर जिले की निवासी थी और पलटा देवी रोड पर किराए के मकान में अपने पति व बच्चे के साथ रहती थी। और जिले के बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बनकटवा प्राईमरी स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थी। ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। शिक्षिका के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर और स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular