सिद्धार्थनगर । ब्लड बैंक के एंबुलेंस कर्मी मरीज को कहीं पर भी फेंक कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एंबुलेंस कर्मी महिला को एंबुलेंस से फेंककर भागते हुए दिख रहा है। हालांकि, जब मौके पर मौजूद कस्बावासियों के विरोध किया तो वापस एम्बुलेंस में महिला को लादा गया। इस पूरी घटना का लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान ले लिया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है, रोज जिला अस्पताल के सामने बैठी रहती थी।
सिद्धार्थनगर : मरीज को फेंककर भागने की कोशिश कर रहे थे एंबुलेंस कर्मी, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES
