सिद्धार्थनगर । सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी के भाई अरुण द्विवेदी को असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया गया है। उनका चयन ईडब्लयूएस कोटे में मनोविज्ञान विभाग में हुआ है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन के बाद मंत्री के भाई ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ज्वाइन किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने लगे। हालांकि कुलपति प्रो सुरेंद्र दुबे का कहना है कि मनोविज्ञान में करीब डेढ़ सौ आवेदन आए थे। मेरिट के आधार पर 10 आवेदकों का चयन किया गया। इसमें अरुण कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद भी थे। इन्हीं 10 का इंटरव्यू हुआ तो अरुण दूसरे स्थान पर रहे। इंटरव्यू, एकेडमिक व अन्य अंकों को जोड़ने पर अरुण पहले स्थान पर आ गए। इस वजह से इनका चयन हुआ है। ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र प्रशासन जारी करता है। शैक्षिक प्रमाणपत्र सही था। इंटरव्यू की वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध है। सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे भी इसकी जानकारी हुई है कि वह मंत्री के भाई हैं। अगर ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र फर्जी होगा तो दंड के भागी होंगे।
सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई बने यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर
RELATED ARTICLES
