Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनसितारों से जगमग हुई ओरहान अवात्रामणि की हैलोवीन पार्टी

सितारों से जगमग हुई ओरहान अवात्रामणि की हैलोवीन पार्टी

मुंबई में शनिवार देररात ओरहान अवात्रामणि ने हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया। ओरहान अवात्रामणि एक्टिविस्ट हैं। वह सारा और जान्हवी के अलावा कई बड़े सितारों के भी दोस्त हैं। उनकी इस पार्टी में जॉर्जिया एंड्रियानी, आर्यन खान, शनाया कपूर,सारा अली खान, नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे, अहान शेट्टी, तानिया श्रॉफ, जाह्नवी कपूर नजर आए।

अनन्या पांडे के लिए यह पार्टी खास रही। उन्होंने अपना बर्थडे भी मनाया। वह लाइट पिंक क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में दिखीं।

ओरहान और सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ाई की है। ओरहान सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान के भी अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा वो ईशा अंबानी के भी दोस्त हैं। ओरहान को मिस्ट्री ब्वॉय के नाम से पुकारा जाता है। ओरहन एनिमेटर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए वह अभी एनिमेशन की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular