Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिटी स्टेशन के पास बस और मैजिक में आग लगी,बड़ा हादसा टला

सिटी स्टेशन के पास बस और मैजिक में आग लगी,बड़ा हादसा टला

वाराणसी (हि.स.)। अलईपुर स्थित सिटी स्टेशन के समीप अचानक खड़ी मैजिक और बस में आग लग गई। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही पुलिस के साथ फायर बिग्रेड भी घटना स्थल पर पहुंच गई।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संयोग ही रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। माना जा रहा है कि बिजली का तार टूट कर बस पर गिर गया और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में मैजिक वाहन भी आ गया। देर रात सड़क पर आवागमन कम होने से बड़ा हादसा टल गया।

श्रीधर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular