Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासिटी मजिस्ट्रेट ने रैन बसेरों के साथ लिया सुरक्षा का जायजा

सिटी मजिस्ट्रेट ने रैन बसेरों के साथ लिया सुरक्षा का जायजा


गोंडा। तेजी के साथ बढ़ रही ठंड को देखते हुए मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता नगर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में व्यवस्था का जायजा लिया और शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी।
रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्री गुप्ता ने रोडवेज और अन्य स्थानों पर नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाए गए रैन बसेरों में इंतजाम परखें। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की और नगर पालिका परिषद को बेहतर व्यवस्था के तहत निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर क्षेत्र में अलाव व्यवस्था का भी जायज़ा लिया। उन्होंने शहर के सभी प्रमुख चिन्हित स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का भी हाल जाना। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने रैन बसेरों के साथ लिया सुरक्षा का जायजा
RELATED ARTICLES

Most Popular