Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 32 कर्मचारी

 सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 32 कर्मचारी

मेरठ (हि.स.)। जिलाधिकारी दीपक मीणा के आदेश पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने कलक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 32 कर्मचारी कार्यालयों में अनुपस्थित पाए गए। इस बारे में अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मेरठ कलक्ट्रेट में कर्मचारियों के अपने कार्यालय से गायब मिलने की शिकायतें जिलाधिकारी दीपक मीणा को मिल रही थीं। बुधवार को जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो 32 कर्मचारी अपने पटल से अनपुस्थित पाए गए। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सभी की लिस्ट मांगी है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। एक साथ 32 कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular