Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सिगरा स्टेडियम की पीछे की दीवार गिरी, कई वाहन मलबे में दबे,...

 सिगरा स्टेडियम की पीछे की दीवार गिरी, कई वाहन मलबे में दबे, बड़ा हादसा टला

वाराणसी (हि.स.)। सिगरा स्थित सम्पूर्णानंद खेल स्टेडियम के पीछे की दीवार सोमवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे में दब कर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। संयोग ही रहा कि दीवार जिस समय गिरी, वहां वाहनों के अतिरिक्त कोई मौजूद नही रहा।

स्टेडियम के पीछे लोग प्रतिदिन की भांति अपना दो पहिया—चार पहिया वाहन खड़ाकर मार्निग वॉक के लिए चले गये। सुबह घने कोहरे और ठंड के चलते मार्ग पर कोई आवागमन भी नही था। इसी दौरान स्टेडियम के पीछे की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर दो कार,10 स्कूटी और मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गये।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये। शोरगुल सुनकर वाहन स्वामियों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार के समीप भारी मात्रा में गिट्टी रखी हुई थी, जिसके दबाव से स्टेडियम की दीवार गिरी होगी। घटना का कारण लापरवाही ही मानी जा रही है।

इन दिनों सिगरा स्टेडियम ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माणाधीन है। स्मार्ट सिटी के तहत करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की लागत से तीन चरणों में तीन मंजिला बनने वाले सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की सुविधा मिलने वाली है। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आधुनिक क्रिकेट मैदान का कार्य प्रगति पर है। पिछले दिनों स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी निरीक्षण किया था।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular