Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के 38 से ज्यादा सहायक अभियंता बनेंगे अधिशासी अभियंता

 सिंचाई विभाग के 38 से ज्यादा सहायक अभियंता बनेंगे अधिशासी अभियंता

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के 38 से ज्यादा सहायक अभियंता प्रोन्नत होकर अधिशासी अभियंता बनेंगे। 2008 बैच के सहायक अभियंताओं को प्रोन्नति देकर अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी देने की पूरी तैयारी विभाग द्वारा हो गयी है। प्रोन्नति से जुड़ी फाइल पर नेतृत्व के हस्ताक्षर ही बच गया है।

जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नव वर्ष 2023 में जल निगम के अभियंताओं को प्रोन्नति का उपहार दिया है। मंत्री की घोषणा के बाद विभागीय अधिकारियों ने प्रोन्नति से जुड़े दस्तावेजों की दो फाइलें तैयार कर ली, जिन पर अंतिम मोहर लगनी है। इसी में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंताओं की फाइल भी टेबल पर है। प्रोन्नति को लेकर अंतिम चरण को बीते वर्ष दिसम्बर माह में पूरा कर लिया गया था, बावजूद इसके नव वर्ष तक ये खुशखबरी आनी शेष रखी गयी।

सहायक अभियंताओं के समूह की ओर से बीते वर्ष 2022 में प्रोन्नति के लिए कई प्रयास हुए। इसको लेकर विभागाध्यक्षों से भी उनकी मुलाकातें हुईं। पूर्णतया प्रयास करने वाले अभियंताओं की माने तो सीधे तौर पर प्रोन्नति के मामले में उनकी बात सुनी गयी है और तभी ये प्रक्रिया कागज पर शुरु हो सकी।

नये वर्ष में सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष बने एनसी उपाध्याय ने कुर्सी पर बैठने के साथ ही अभियंता, कर्मचारी व विभाग के हित में कार्यों को करने के संकेत दे दिये थे। वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने बयान में कहा है कि विभागीय कार्यों में आने वाले कठिनाई के दौरान कोई भी अधिकारी किसी भी वक्त उनसे सम्पर्क कर सकता है। आवश्कता अनुसार वह प्रयास को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular