Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को दुर्व्यवहार के लिए किया निलम्बित

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को दुर्व्यवहार के लिए किया निलम्बित

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ललितपुर निर्माण खण्ड द्वितीय में कार्यरत रहे अधिशासी अभियंता क्षत्रपति सिंह को साथ में कार्यरत अभियंताओं से दुर्व्यवहार के लिए निलम्बित किया गया। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कार्रवाई गुरुवार को हुई।

ललितपुर में इसी वर्ष 17 मार्च से अधिशासी अभियंता क्षत्रपति सिंह तैनात थे। उन्हें अधिशासी अभियंता भगीरथ ने चार्ज दिया था। मार्च से अगस्त तक क्षत्रपति सिंह अपने अवर अभियंता के साथ साइट पर कार्य को गति देते रहे। इसी दौरान साथी अभियंता से दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत की गयी।

मुख्यमंत्री के सम्पूर्ण मामले के संज्ञान लेने के बाद अधिशासी अभियंता क्षत्रपति को निलम्बित किया गया, आगे से वह लखनऊ स्थित सिंचाई विभाग के मुख्यालय से अटैच किये जायेंगे। लखनऊ में ही रहकर मुख्य अभियंता के निर्देशन में आगे से कार्य करते हुए मिलेंगे।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular