Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सिंचाई कार्य मण्डल में बनी सड़कों की जांच समाप्त

 सिंचाई कार्य मण्डल में बनी सड़कों की जांच समाप्त

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में मथुरा के सिंचाई कार्य मण्डल के तहत आने वाली सिंचाई खण्ड हाथरस, लोअर मांट शाखा गंगा नहर मथुरा, अपर मांट शाखा गंगा नहर खुर्जा में वर्ष 2022 में बनी 26 सड़कों पर हुए मरम्मत व गड्ढ़ा मुक्त कार्यों की जांच चल रही थी। जांच देख रहे केन्द्रीय परिकल्प निदेशालय के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने जांच समाप्त करते हुए अपनी ओर से आख्या लगा दी है।

नहर परिकल्प इकाई तीन के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने जांच आख्या लगाते हुए बताया है कि तत्कालीन जांच के घेरे में रही समस्त सड़कों पर मरम्मत कार्य हुए है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीमें लगायी गयी थी। जिनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया और उसकी रिर्पोट सौंपी गयी। जिसमें स्थलीय निरीक्षण के अनुसार पया गया कि सिंचाई विभाग की मथुरा सिंचाई कार्य मण्डल की समस्त सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया गया है।

शरद/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular