Friday, February 13, 2026
Homeमनोरंजन 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह का राउडी लुक देखने के बाद फैंस...

 ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह का राउडी लुक देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्सुक हुए

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंघम’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘सिंघम-2’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इस फिल्म का तीसरा भाग सिंघम अगेन जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। इसी बीच, इस फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आ गया है। रणवीर का लुक देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्सुक हो गए हैं।

अजय देवगन ने रणवीर का ये लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सिंघम अगेन में रणवीर संग्राम भालेराव (सिम्बा) का किरदार निभाएंगे। कुछ दिनों पहले सिंघम अगेन से दीपिका और टाइगर श्रॉफ का लुक जारी किया गया था। फिल्म में दोनों एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। दीपिका और टाइगर का राउडी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ हैं। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई थी। इस शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं। इससे पहले भी रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। 15 अगस्त को सिंघम एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी दिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा भी रिलीज होगी, तो बॉक्स ऑफिस पर नॉर्थ बनाम साउथ देखने को मिलेगा।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular