Tuesday, March 10, 2026
Homeखेलसिंगापुर ओपन 2022 से बाहर हुईं अश्मिता चालिहा और मिथुन मंजूनाथ

सिंगापुर ओपन 2022 से बाहर हुईं अश्मिता चालिहा और मिथुन मंजूनाथ

सिंगापुर (हि.स.)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा और मिथुन मंजूनाथ गुरूवार को सिंगापुर ओपन 2022 से बाहर हो गए। 24 वर्षीय मिथुन मंजूनाथ को आयरलैंड के नहत गुयेन ने एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में 10-21, 21-18, 16-21 से हराया।

थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराने वाली अश्मिता चालिहा भी अपने प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चीन की हॉन यू से 9-21, 13-21 से हार गईं। यह मुकाबला 24 मिनट तक चला।

इससे पहले, भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में चीन की ही बिंगजियाओ को हराकर मौजूदा सिंगापुर ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। साइना ने बिंगजियाओ को 21-19, 11-21, 21-17 से हराया।

अर्जुन एमआर और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने गोह से फी और नूर इज़ुद्दीन की मलेशियाई जोड़ी को 18-21, 24-22, 21-18 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और पांच मिनट तक चला।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular