Thursday, March 12, 2026
Homeखेलसिंगापुर ओपन 2022 के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, साएना कावाकामी को...

सिंगापुर ओपन 2022 के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, साएना कावाकामी को दी शिकस्त

सिंगापुर (हि.स.)। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन 2022 के फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने यहां शनिवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की साएना कावाकामी को शिकस्त दी।

सिंधु ने कावाकामी को 32 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 15-21, 7-21 से हरा दिया। फाइनल में उनका सामना जापान की आया ओहोरी और चीन की वांग झीयी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

सिंधु ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 62 मिनट तक चले मुकाबले में अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी हान यू को 17-21 21-11 21-19 से शिकस्त दी थी।

शुक्रवार को भारतीय शटलर अर्जुन एमआर और ध्रुव कपिला सिंगापुर ओपन में इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से हार गए। 49 मिनट तक चले मैच में अर्जुन और ध्रुव को अहसान और सेतियावान ने 10-21, 21-18, 21-17 से हराया था।

स्टार भारतीय शटलर एचएस प्रणय शुक्रवार को जापान के कोडाई नारोका से 21-12, 14-21, 18-21 से हारकर सिंगापुर ओपन से बाहर हो गए। प्रणय के अलावा साइना नेहवाल को भी हार का सामना करना पड़ा। नेहवाल को आया ओहोरी ने 1 घंटे 3 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 13-21, 21-15, 20-22 से हराया था।

सुनील

आवश्यकता है संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular