Sunday, April 12, 2026
Homeराष्ट्रीयसिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश" के लिए प्लाग रन में 12सौ...

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश” के लिए प्लाग रन में 12सौ नागरिक हुए शामिल

-नगर निगम की प्लास्टिक लाओ खाद पाओ योजना बनी आकर्षण

गाजियाबाद (हि.स.)। जनपद में प्लास्टिक मुक्त के लिए हिंडन नदी पर प्लाग रन आयोजित किया गया, जिसमें 12 सौ से ज्यादा लोगों ने शामिल होकर प्लास्टिक से मुक्ति के लिए संदेश दिया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप,जनप्रतिनिधियों निगम अधिकारियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एनजीओ के पदाधिकारी सहित लगभग हजारों की संख्या में शहर के नागरिकों ने हिस्सा लिया ।राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश को हर हाल में प्लास्टिक मुक्त करना है। महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में गाजियाबाद नगर निगम ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्लाग रन कार्यक्रम में हिंडन नदी को कचरा मुक्त, प्लास्टिक मुक्त किया गया। कपड़े की थैली में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह व उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक बीनकर थैले में भरा। साथ ही जन जागरूकता के लिए नगर निगम ने थैला बैंक लगाया, जिसके माध्यम से प्लास्टिक के पॉलीबैग को बंद करने की अपील करते हुए कपड़े तथा कागज के बने थैले इस्तेमाल में लाने के लिए थैले बांटे गए। यहां बर्तन बैंक का भी स्टॉल लगाया गया। इसमें स्वच्छता के प्रति संदेश देते हुए बताया गया कि घर में आयोजन या प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रमों में बर्तन का इस्तेमाल किया जाए। जिससे की गंदगी कम होगी और डिस्पोजेबल कम इकट्ठा होगा। स्वच्छता में सहयोग होगा। इसके अलावा प्लास्टिक लाओ-खाद ले जाओ का भी संदेश दिया गया, जिसमें सोसाइटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं एनजीओ संस्थान के पदाधिकारियों को प्लास्टिक लाने पर खाद देने की मुहिम चलाई गई। जिस खाद को वह अपने पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं। नगर निगम की टीम ने सभी को टी-शर्ट व कैप का वितरण किया, जिसको पहनकर अभियान में हिस्सा लिया गया। टी-शर्ट पर भी सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान को लेकर स्लोगन लिखा हुआ था। सभी वॉलिंटियर्स को स्वच्छता में सहयोग देने के लिए सर्टिफिकेट वितरण किए गए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार सिंह,डॉ अनुज कुमार सिंह उद्यान प्रभारी, जोनल प्रभारी सहित अन्य टीम उपस्थित रहे।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular