मनोरंजन डेस्क
डेब्यूटेंट सिंगर रोमाना ने कहा कि वो जानी, बी प्राक और अरविंदर खैरा का बहुत आभारी है और ये डेब्यू उनके लिए अविश्वसनीय है। बी प्राक, जानी और अरविंदर खैरा इन तीनों की तिगड़ी ने म्यूजिक एल्बम इंडस्ट्री में अब तक सबसे ज्यादा हिट सांग दिए है, और अब एक और सिंगल सॉंग “गोरियाँ गोरियाँ “ लेकर हाज़िर है। इस गाने के साथ साथ इन्होंने एक और टैलेंट को लांच किया है जिसका नाम है रोमाना। रोमाना देसी मेलोडीज के इन हॉउस टैलेंट है और इंडिया के बेहतरीन संगीतकार जानी के निर्देशन में अपनी ट्रेनिंग हसली की है, रोमाना न सिर्फ एक गायक हैं, बल्कि म्यूजिक कंपोजर और सॉग राइटर भी है। तो वही अपने पहले गाने को लेकर रोमाना ख़फ़ी ज्यादा खुश है। रोमाना को म्यूजिक इंडस्ट्री से 20 से ज्यादा आर्टिस्ट ने सपोर्ट किया है, जिनमें शामिल है जस्सी गिल, सुनंदा एस शर्मा, एम्मी वर्क, हार्डी संधु और बहुत से म्यूजिक कलाकार।
देसी मेलोडीज के यंग टैलेंट रोमाना ने रिलीज़ किया अपना पहला सिंगल गाना “गोरियाँ गोरियाँ“ जिसे खुद रोमाना ने अपनी आवाज़ दी है और अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया है। जानी ने इसके बोल लिखे और कंपोज़ किये है। साथ ही बी प्राक ने म्यूजिक दिया है। इस गाने को लेकर सिंगर रोमाना ने कहा है कि, “अगर मुझे अपने पूरे अनुभव को एक शब्द में बताना है, तो यह मेरे लिए अविश्वसनीय है। इस पूरे गाने को सफल और बेहतर बनाने के लिए जितना कि मैं कभी सोच भी नहीं सकता था। जानी और बी-प्रेरक का बहुत आभारी हूं मेरी मदद करने के लिए और अरविंद खैरा ने इस वीडियो का अद्भुत निर्देशन किया है, जो गीत के पूरे अर्थ को पूरी तरह से दर्शाता है। ईमानदारी से कहूं, तो मैंने कभी ये सोचा नही था और कभी ये मंगा नही था मुझे मेरे हिसाब से कई गुना ज्यादा अधिक मिला है और मुझे आशा है कि आप लोग इसे गाने को सुनने का आनंद लेंगे जो हमे पूरी लगन से बनाया है।“ इस गाने में जैस्मिन बाजवा, रोमाना के अपोजिट नज़र आ रही है। आपको बता दे की एक ही दिन में इस गाने ने 2.6 मिलियन से ज़्यादा व्यूज यूट्यूब पर हासिल किया है और अभी भी इसकी गिनती बढ़ती जा रही है। ये गाना एक सावले रंग के लड़के की कहानी है जो अपने क्रश का दिल जीतने के लिए काफी कोशिश करता है लेकिन कहानी में कुछ ट्विस्ट है जिसे आपको ये गाना देखने पर ही पता चलेगा। रोमाना का यह पहला सोलो सिंगल वीडियो है जहाँ पर उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री से 20 से ज्यादा जाने माने कलाकारों का प्रोत्साहन मिला है और सोशल नेटवर्किंग साइट पर ये गाना ख़फ़ी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के बाद रोमाना हर किसी के दिल में अपनी जगहे बना ली है। रोमाना ने देसी मेलोडीज प्रोडक्शन के साथ “पछताओगे“, “फिलहाल“, “हाथ चुम्मे“, “सुफ़ना“, “किस्मत“, और कई सुपरहिट गानों में अपना योगदान दिया। अपनी पहली रिलीज़ के बाद, युवा प्रतिभा रोमाना ने स्टारडम हासिल किया और हिट गीतों के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम तक ले जाने के लिए तैयार हैं। साथ ही हम यह भी कह सकते हैं कि वह अब पंजाबी पॉप म्यूजिक का भविष्य है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
