Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरसा. स्वास्थ केंद्र‌ उतरौला में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रा साउंड कराने के...

सा. स्वास्थ केंद्र‌ उतरौला में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रा साउंड कराने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र‌ उतरौला में गर्भवती महिलाओं को अपना अल्ट्रा साउंड कराने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।
सीएचसी उतरौला में सरकार ने गर्भवती महिलाओं के इलाज व उनके प्रसव कराने के लिए प्रसव कक्ष बना रखा है ‌। आधी से अधिक आबादी महिलाओं की होने से अधिकांश महिलाएं अपना इलाज कराने सीएचसी उतरौला को आती है। इस कारण इस सीएचसी उतरौला में महिला मरीजों की रोज भारी भीड लगी रहती है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। इस केंद्र पर अल्ट्रा साउंड की मशीन न होने से महिला मरीजों को इलाज में अल्ट्रा साउंड नहीं हो पाता है। सीएचसी उतरौला में अल्ट्रा साउंड मशीन लगी न होने से गर्भवती महिलाओं को उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की अल्ट्रा साउंड कराने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाना पड़ता है।

गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रा साउंड कराने के लिए डाक्टर महिलाओं को जिला मुख्यालय को रेफर कर देते हैं। वहीं तमाम गर्भवती महिलाएं अल्ट्रा साउंड कराने के लिए काफ़ी ऊंचे दाम पर निजी पैथालॉजी की शरण में जाने को मजबूर रहती है। सीएचसी उतरौला में आई गर्भवती महिला राबिया, फूलमती,श्याम राजी,सुशीला, मेहरुन्निसा, मोहरमा ने बताया कि उसके पेट में पल रहे बच्चे के इलाज के लिए अल्ट्रा साउंड कराने के लिए सीएचसी में मशीन न होने से बाहर के पैथालॉजी पर जाना पड़ता है। सीएचसी उतरौला अधीक्षक डा सी पी सिंह ने बताया कि समस्या से जिले के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular