फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के साल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मोबाइल व आधार कार्ड व एक सिलिकान झिल्ली बरामद हुई है।
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में साॅल्वर गैंगों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर थे तभी उन्होंने सूचना पर साॅल्वर गैंग के मास्टरमाइंड अभियुक्त स्वदेश यादव पुत्र जगत सिंह निवासी नगला उदई सलेमपुर थाना जसराना व देवकुमार पुत्र दाऊदयाल निवासी नगला बरी थाना रसूलपुर को नगला भाऊ तिराहा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण प्रतियोगी परीक्षाओं मे बाहर से साॅल्वर लाकर दूसरे परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दिलवाते हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया है।
कौशल/सियाराम
