Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसावन की त्रयोदशी पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई...

सावन की त्रयोदशी पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

सावन के दूसरे सोमवार के मुकाबले भीड़ कम,पर्याप्त जगह की वजह से आपाधापी की नौबत नहीं दिखी

वाराणसी(हि.स.)। सावन की त्रयोदशी पर मंगलवार को काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दरबार में मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन का क्रम शुरू हो गया। हालांकि सावन के सोमवार के मुकाबले भीड़ काफी कम दिखी। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा की झांकी के दर्शन करते रहे। बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह से गंगा तट तक बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़ियों से शहर का हर कोना केसरियामय दिख रही है। धूप और बदली के बीच कांवड़ियों का मंदिर में आने का क्रम अनवरत बना हुआ है। काशीपुराधिपति की कृपा पाने के लिए दौड़ते, झूमते, गाते, नाचते बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे लगाते कांवड़ियों पर मौसम के तेवर का असर नही दिखा। थकने पर कुछ देर सुस्ताने के बाद फिर आस्था की डगर पर निकल रहे हैं।

सावन माह के दूसरे सोमवार के साथ सावन की त्रयोदशी पर आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की छाया के लिए बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए हैं वह कूलर और पंखे लगाकर श्रद्धालुओं की लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। धूप से पांव न जले और बारिश में फिसलन न हो, इसके लिए पूरे परिसर सहित आने वाले मार्गों पर भी मैट की व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है। जैसे ही मंदिर का प्रवेश द्वार खुला श्रद्धालु हर हर महादेव और बोल बम के नारे लगाते हुए बाबा दरबार में पहुंचे और बाबा को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, प्रसाद अर्पित कर जीवन मंगल की कामना की और बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने अपने गंतव्य को रवाना हो गए। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। जगह-जगह पेयजल और उनके हर परेशानी को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्था की गई है । ताकि उनको मंदिर खुलने के बाद कहीं भी खड़े होकर दर्शन के लिए प्रतीक्षा न करना पड़े।

श्रीधर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular