नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। टीवी पर क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसा कार्यक्रम में ’सावधान रहें सतर्क रहें’ जैसी टैग लाइन आपने अकसर सुनी होगी। लेकिन क्या कभी सोचा है कि ऐसे सीरियल में काम करने वाले ही ठगी की वारदातों को अंजाम दे सकते हैं? दरअसल यहां एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां महाराष्ट्र के मुंबई में टीवी सीरियल्स में काम करने वाली दो महिलाओं को आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट के पास से 3.28 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं पुलिस हिरासत में हैं। उनके पास से 50,000 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों महिलाएं सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी कार्यक्रम में बतौर एक्टर काम करती रही हैं।
यह भी पढें : पार्टी से बगावत करने वाले दो नेताओं को सपा ने निकाला
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
