Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनसाल 2021 में इन सितारों ने किया बॉलीवुड में डेब्यू

साल 2021 में इन सितारों ने किया बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड में हर साल कई कलाकार अपनी किस्मत आजमाने के लिए सपनों की नगरी मुंबई आते है। लेकिन इनमे से कुछ ही इसमें कामयाब हो पाते हैं। आज हम अपने इस अंक में अपने पाठकों को बता रहे हैं कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिन्होंने इस साल बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है।

अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी के लाडले बेटे अहान शेट्टी ने इस साल मिलन लुथरिया की फिल्म ‘तड़प’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके अभिनय को हर किसी ने पसंद किया और उन्हें जमकर सराहा।

शरवरी वाघ

प्यार का पंचनामा 2 , बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी शरवरी ने भी इस साल फिल्म बंटी और बबली 2 से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

क्रिस्टल डिसूजा

टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने भी इस साल इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म में वह लीड रोल में थी।

इजाबेल कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बहन इजाबेल कैफ ने भी इस साल फिल्म टाइम टू डांस से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म में वह अभिनेता सूरज पंचोली के साथ नजर आई। हालांकि यह फिल्म बिलकुल ठंडे बस्ते में चली गई।

महिमा मकवाना

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री महिमा मकवाना ने भी इस साल सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

इन सब के अलावा अभिनेता रिनजिंग डेंजोंग्पा, मालविका राज, साउथ एक्ट्रेस परिणीता सुभाष आदि ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular