Tuesday, February 10, 2026
Homeविधि एवं न्यायसाल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में दोनों पक्षों की बहस पूरी, 22...

साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में दोनों पक्षों की बहस पूरी, 22 मई को सुनवाई

वाराणसी(हि.स.)। 31 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी-एलएलए) अवनीश गौतम की अदालत में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। अदालत में बहस के दौरान बांदा जेल से आरोपित माफिया मुख्तार अंसारी की वर्चुअल पेशी हुई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 22 मई नियत की है।

22 मई को अभियोजन पक्ष को अपनी जवाबी बहस लिखित में दाखिल करनी है। इसी दिन वादी पक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के अधिवक्ता भी अपनी लिखित बहस अदालत में दाखिल करेंगे। आज हुई सुनवाई में मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की कई तिथियों से जारी बहस पूरी हो गई।

वाराणसी के लहुराबीर महामंडल नगर में तीन अगस्त 1991 को अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व विधायक और मृतक के भाई अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम (अब दुनिया में नहीं रहे), राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चर्चित हत्याकांड में गवाही और साक्ष्य पूरे हो गए हैं। केस में जिरह और बहस के बाद विशेष जज फैसले की तारीख तय करेंगे।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular