Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसाल के आखिरी दिन भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री योगी पहुंचे कुष्ठ...

साल के आखिरी दिन भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री योगी पहुंचे कुष्ठ आश्रम

लखनऊ (हि.स.)। साल के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनकल्याण कार्यों में प्रतिभाग किया। लखनऊ के बाराबिरवा इलाके में भाजपा अध्यक्ष नड्डा व मुख्यमंत्री योगी ने कुष्ठ रोगियों के आश्रम में जाकर उनका कुशल-क्षेम पूछा।

नड्डा और योगी ने पहले मंदिर में शीश नवाया, फिर कुष्ठ रोगियों व अन्य जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इसके साथ ही स्थानीय बच्चों से संवाद कर पूछा- पढ़ने जाते हो। इसके बाद उन बच्चों को चॉकलेट व टॉफियां भी बांटीं। वहीं, कुष्ठ रोगियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं इस बाबत भी मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान जानकारी ली और तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कुष्ठ रोगियों द्वारा इस दौरान भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रभु श्रीराम की महिमा का बखान किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

पीएन द्विवेदी/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular