Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसाल के अंतिम दिनों में शहरवासी मेट्रो का करने लगेंगे सफर

साल के अंतिम दिनों में शहरवासी मेट्रो का करने लगेंगे सफर

प्रधानमंत्री मोदी के सफर से पहले कानपुर मेट्रो का अनुमोदन करेगा कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी : एमडी

कानपुर (हि.स.)। भारत में सबसे तेजी से कार्य करने में शुमार हो चुकी कानपुर मेट्रो का जल्द ही शहरवासी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए मेट्रो के अधिकारी पूरी तैयारी के अंतिम चरण में हैं और 28 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी मेट्रो का जैसे ही सफर कर शुभारंभ करेंगे वैसे ही अगले दिन से शहरवासियों के लिए ट्रैक पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। हालांकि अभी पहले चरण के तहत आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो शहरवासियों को अपनी सेवाएं देंगी। दूसरे और तीसरे चरण की सेवाएं देने में अभी करीब दो साल का समय लग सकता है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के सफर से पहले कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से कानपुर मेट्रो को अनुमोदन लेना होगा।

कानपुरवासियों को मेट्रो की सौगात नए वर्ष से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देने वाले हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है और आईआईटी से मोतीझील तक बने नौ स्टेशनों का बारी-बारी से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को आईआईटी से लेकर एसपीएम स्टेशन तक का जायजा मेट्रो एमडी ने लिया। तैयार मेट्रो स्टेशनों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं निरीक्षण के बाद मेट्रो एमडी कुमार केशव ने बताया कि पीएम मोदी को लेकर प्रस्तावित प्रोग्राम 28 दिसंबर का है, लेकिन उससे पहले पूरे सिस्टम को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से अनुमोदन कराना होगा। बताया कि इसके लिए 20 तारीख को शहर में तीन दिन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की टीम आएगी और बारीकी से निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजेगी।

बताया कि संभावित पीएम मोदी के कार्यक्रमों की सूची तैयार की गई है। जिसमें प्रधानमंत्री मेट्रो से आईआईटी से लेकर गीता नगर का सफर प्रमुख है। मेट्रो में प्रधानमंत्री मोदी सफर कर शुभारंभ कर सकते हैं और इसके बाद अगले ही दिन कानपुरवासी मेट्रो का सफर कर आनंद उठा सकते हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि नये साल से पहले शहरवासियों को मेट्रो सफर का तोहफा मिल जाएगा।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular