Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सारस को बचाने वाले को करें सम्मानितः अखिलेश यादव

 सारस को बचाने वाले को करें सम्मानितः अखिलेश यादव

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर सारस को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सारस को बचाने वाले उसके दोस्त को ‘सारस-मित्र’ से सम्मानित करने की बात कही है।

अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ‘उप्र की भावना प्रधान जनता की भाजपा सरकार से अपेक्षा है कि ‘राज्य पक्षी सारस’ को राजनीतिक विद्वेष की प्रताड़ना के बंधन से मुक्त करके प्राकृतिक वातावरण में भेजा जाए। सारस को बचाने वाले को ‘सारस-मित्र’ के रूप में सम्मानित किया जाए। सरकार चाहे तो इसके लिए जनमत करवाकर देख ले।’

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular