Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सारनाथ में खुलेआम हेरोइन बिक्री की शिकायत अमिताभ ठाकुर ने की,सीपी को...

 सारनाथ में खुलेआम हेरोइन बिक्री की शिकायत अमिताभ ठाकुर ने की,सीपी को पत्र

वाराणसी(हि.स.)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के थाना सारनाथ क्षेत्र में खुलेआम हेरोइन ब्रिकी की शिकायत की है।

सारनाथ के पुराना पुल चौकी अंतर्गत पंचक्रोशी चौराहा, पैगंबरपुर, रुप्पनपुर रेलवे क्रॉसिंग तथा सराय मोहना चौकी अंतर्गत रसूलगढ़ चौराहे, सलारपुर, व रघुनाथपुर तिराहा में खुलेआम हेरोइन (सफेद पाउडर ) की बिक्री के संबंध में पूर्व आईपीएस ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को शिकायत भेजी है।

शिकायत में संबंधित चौकी इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध बताई है। उन्होंने दोनों क्षेत्रों में धंधे में लिप्त कई लोगों के नाम अपनी शिकायत में भेजे हैं, जो बाइक व ऑटो रिक्शा से घूमकर ग्राहकों की तलाश कर हेरोइन बेच रहे हैं। अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में एक वीडियो भी भेजा है।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular