Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यसायरस मिस्त्री की मौत की जांच हुई तेज,मर्सिडीज बेंज की टीम ने...

सायरस मिस्त्री की मौत की जांच हुई तेज,मर्सिडीज बेंज की टीम ने घटना स्थल का किया दौरा

मुंबई (हि.स.)।टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के मामले में अलग अलग एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज की टीम ने भी पालघर में सड़क घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी का पूरा डेटा कलेक्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये डेटा पहले पुणे और फिर जर्मनी भेजा जाएगा। और इस डेटा को जर्मनी में डिकोड किया जाएगा। इससे गाड़ी का पूरा टेक्निकल डेटा मिल जाएगा। साथ ही पता चल जाएगा कि गाड़ी कौन कौन से पैरामीटर चल रहे थे, कौन से बंद थे. गाड़ी में तकनीकी खराबी थी या नहीं। स्टेरिंग लॉक, पहिए में खराबी, अंदर के एयर बैग के खुलने जैसे सारे एंगल की जांच रिकवर डेटा से की जाएगी। जर्मनी में स्थित मर्सिडीज के प्लांट में डेटा को डिकोड करने करने की सारी तकनीक है।

साइरस मिस्त्री की कार का रविवार को मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर पालघर में एक्सीडेंट हो गया था। वे उस समय अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड से ओवरटेक जैसी वजहों के चलते ये एक्सीडेंट हुआ है। साइरस मिस्त्री की कार को अनाहिता पंडोले (55 साल) चला रही थीं. वे जानी मानी गाइनेकोलॉजिस्ट हैं. कार में साइरस मिस्त्री और अनाहिता पंडोले के अलावा उनके पति डेरियस पंडोले और पति के भाई जहांगीर दिनशा पंडोले भी थे। हादसे में अनाहिता और उनके पति डेरियस बाल-बाल बच गए हैं।

योगेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular