Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसामूहिक विवाह : 180 जोड़ों का हुआ विवाह, 45 का हुआ निकाह

सामूहिक विवाह : 180 जोड़ों का हुआ विवाह, 45 का हुआ निकाह

बुलंदशहर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को निकुंज हॉल (नुमाइश मैदान) के पंडाल में सामूहिक विवाह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवाह कार्यक्रम में कुल 225 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 180 जोड़े हिन्दू समुदाय के उपस्थित रहे जिनका हिन्दू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया गया। साथ ही 45 जोड़े मुस्लिम समुदाय के उपस्थित होने पर मौलवी द्वारा निकाह कराते हुए विवाह संपन्न कराया गया।

नव विवाहित जोड़ों ने समारोह के बाद सरकार का धन्यवाद किया। विवाह समारोह में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, विधायक प्रदीप चौधरी,विधायक देवेन्द्र लोधी,विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके दाम्पत्य जीवन को खुशहाली के साथ व्यतीत करने की कामना की।

सचिन शर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular