Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसामाजिक व आर्थिक प्रगति के लिए हर नागरिक का साक्षर होना जरूरी...

सामाजिक व आर्थिक प्रगति के लिए हर नागरिक का साक्षर होना जरूरी : स्वाती सिंह

लखनऊ (हि.स.)। सामाजिक, आर्थिक व सामाजिक प्रगति के लिए हर नागरिक का साक्षर होना जरूरी है। साक्षरता के बिना राष्ट्र के विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। इस कारण हम सभी को मिलकर खुद साक्षर होने के साथ ही आस-पास के लोगों को भी साक्षर करने का प्रयास करना होगा। ये बातें प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने बुधवार को कही।

अंतर-राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि हर घर में साक्षरता का दीपक जलाना है। इस साक्षरता रूपि दीपक के प्रति हम सभी को सचेत रहना होगा। खुद के साथ ही दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करना है।

जब तक हर व्यक्ति उन्नतशील नहीं होगा, तब तक राष्ट्र की उन्नति नहीं हो सकती। अपनी उन्नति के लिए भी जरूरी है कि साक्षर हों। इसके बिना कोई भी व्यक्ति उन्नत नहीं कर सकता। इस कारण हम सभी को मिलकर साक्षरता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular