Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनसामने आई फिल्म 'सेल्फी' की रिलीज डेट, अतरंगी अवतार में नजर आए...

सामने आई फिल्म ‘सेल्फी’ की रिलीज डेट, अतरंगी अवतार में नजर आए अक्की

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘सेल्फी’ चर्चा में है। प्यार ,रोमांस और रहस्य से भरपूर इस फिल्म के जरिये अक्षय और इमरान पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे। वहीं फिल्म में फीमेल लीड में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी नजर आयेंगी। मंगलवार को इस फिल्म से जुड़ी एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, जिसमे फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है।

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी से अपना लुक शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। शेयर की गई तस्वीर में अक्षय कुमार बिल्कुल अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रैक पैंट के साथ शर्टलेस अक्षय ने ऊपर से रंग-बिरंगी फरवाली जैकेट कैरी की है और कार के ऊपर चढ़कर बैठे हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘गर्मी, नमी और फॉक्स फर…सब चलेगा. बस काम कर, काम कर…सेल्फी के लिए नए गाने की शूटिंग कर रहा हूं। आपसे 24 फरवरी को सिनेमा घरों में मिलता हूं।’

फिल्म ‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक होगी। ड्राइविंग लाइसेंस की कहानी एक पुलिस वाले और सुपरस्टार पर आधारित है। पुलिस वाला स्टार का प्रशंसक होता है, लेकिन जब स्टार पुलिस वाले और उसके परिवार के साथ तस्वीर लेने से इंकार करता है, तो दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।फिल्म के हिंदी रीमेक सेल्फी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। यह फिल्म 24 फरवरी,2023 को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular