Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनसामने आई पायल रोहतगी की संगीत सेरेमनी एवं मेहंदी की तस्वीरें

सामने आई पायल रोहतगी की संगीत सेरेमनी एवं मेहंदी की तस्वीरें

अभिनेत्री पायल रोहतगी आज अपने सोलमेट और रेसलर संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की रस्में बीते दिन ही शुरू हो गईं थी। वहीं अब दोनों की संगीत एवं मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। मेहंदी सेरेमनी के दौरान पायल काफी खुश नजर आईं। उन्होंने संग्राम सिंह के नाम की मेहंदी अपने हाथों में सजा ली, जो काफी गहरी रची है। वहीं संग्राम सिंह ने भी पायल का नाम अपने हाथ पर लिखवाया है। पायल और संग्राम दोनों के चेहरे पर शादी की ख़ुशी साफ देखी जा सकती है।

वहीं संगीत सेरेमनी के दौरान भी कपल का रोमांटिक अंदाज नजर आया। दोनों एक -दूसरे की आँखों में खोये हुए नजर आये। संगीत सेरेमनी के दौरान पायल सफ़ेद रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं संग्राम ने मैरून कलर का कुर्ता और सफ़ेद पजामा पहना था। इस दौरान वह भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की पहली मुलाकात ‘सर्वाइवर इंडिया’ में हुई थी और इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। इस दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगी। इसके बाद दोनों ने साल 2014 में सगाई कर ली। वहीं सगाई के लगभग आठ साल बाद पायल और संग्राम आज सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आज मोहब्बत की नगरी आगरा में सात फेरे लेंगे।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular