गोरखपुर (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा शुक्रवार को साप्ताहिक परेड ग्राउंड पहुंचकर चुस्ती देखी। इस दौरान न सिर्फ सिविल पुलिस जवानों के परेड को देखा बल्कि घुड़सवारों से घुड़सवारी कर हकीकत भी जानी। परेड की सलामी और चुस्ती के फायदे गिनाए।
रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउन्ड गोरखपुर के साप्ताहिक परेड पहुंचे एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी का निरीक्षण किया। फिर पुलिस लाइन परेड से सम्बंधित रजिस्टर का देखा। इसके बाद वे सीधे परेड ग्राउंड में उपस्थित जवानों से मुखातिब हुए। उन्हें चुस्त शरीर के फायदे बताए। ”एक जवान के लिए चुस्ती कितना महत्वपूर्ण” विषय पर वक्तव्य भी दिया।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परेड ग्राउन्ड से सीधे रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर पहुंचे। जहां पर पुलिसकर्मियों के बैरकों, शौचालयों नवनिर्मित भवनों, क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। यहां होने वाले परेड की सलामी ली। घुड़सवार पुलिस, यातायात पुलिस एवं अन्य शाखाओं के पुलिसकर्मियों को कर्तव्यबोध कराया। पुलिस अधिकारियों को कुछ दिशा-निर्देश देने के बाद एसएसपी वहां से वापस हुए।
