Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक ने कराया दंगा नियंत्रण अभ्यास

 साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक ने कराया दंगा नियंत्रण अभ्यास

मीरजापुर(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड परेड की सलामी लेकर जवानों से दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया।

एसपी ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने के लिए जवानों से दौड़ लगवाई और एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल कराई। साथ ही दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया। इस दौरान पीआरवी 112 वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव को सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रों तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की तथा साप्ताहिक परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को दंगों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया।

एसपी ने परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच कर अद्यतन रखने को सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गिरजा शंकर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular