Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यसात IAS और पांच IPS का तबादला

सात IAS और पांच IPS का तबादला

राज्य डेस्क

पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारी बदले गए हैं। वहीं दूसरी सेवाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए दो अफसरों की भी तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार का तबादला निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के पद पर किया गया है। निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद संजय कुमार सिंह का तबादला स्वास्थ विभाग में विशेष सचिव के पद पर किया गया है। एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कार्यपालक निदेशक का उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उद्योग विभाग के विशेष सचिव अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा बनाया गया है। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिवर दयाल सिंह का तबादला निदेशक, युवा कल्याण एंव खेल निदेशालय के पद पर किया गया है। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा रहे डॉ. रणजीत कुमार सिंह की तैनाती पंचायती राज विभाग के निदेशक के पद पर की गई है। निदेशक, युवा कल्याण एवं खेल निदेशालय डॉ. संजय सिन्हा का तबादला गन्ना उद्योग विभाग में ईंखायुक्त के पद पर किया गया है। मुंगेर के नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में परियोजना निदेशक बनाए गए हैं। हाल में ही योगदान करनेवाले आरआरटीएस सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार जो पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे उन्हें उद्योग विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतिनियुक्ति पर बिहार आए आईआरएसएस सेवा से अधिकारी सन्नी सिन्हा को परिवहन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :  जानें, बुक टिकट में ऐसे बदल सकते हैं अपना बोर्डिंग स्टेशन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular