– गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज
मीरजापुर(हि.स.)। लालगंज थाना पुलिस टीम ने शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस तीस किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि स्वाट, सर्विलांस एवं लालगंज थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार चंदौली निवासी धर्मेन्द्र सोनकर, पड़री निवासी विक्की बिन्द को गिरफ्तार किया। इनके पास मिले बैग में छोटे-बड़े कई बंडलों में रखा हुआ कुल 30.200 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ है।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपित धर्मेन्द्र सोनकर ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा लाकर मीरजापुर सहित आसपास के जनपदों में बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।
गिरजा शंकर/दीपक/मोहित
