Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसात मोटरसाइकिल व एक कार के साथ चार वाहन चोर गिरफ्तार

सात मोटरसाइकिल व एक कार के साथ चार वाहन चोर गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत जनपद के परौर थाना पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ दो अन्तरजनपदीय वाहन चोर तथा चौक कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक कार व दो मोटरसाइकिलें बरामद कर दो अन्तरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेई ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, थाना परौर पुलिस ने बीती रात करीब दो बजे चोरी की दो मोटरसाइकिलों से जा रहे दो अन्तरजनपदीय वाहन चोरों को पन्गा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन चोर थाना परौर क्षेत्र के गांव दसिया निवासी राहुल व धनजीनगला निवासी अनार सिंह उर्फ अनारा है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने अनार सिंह के घर से चोरी की तीन अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की है जो कि बदायूं, शाहजहांपुर आदि जनपदों से चोरी की गई थी। इसके अलावा पुलिस को वाहन चोरों के पास से दो अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहन चोर गहरे दोस्त हैं और अपनी नशे की लत व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने लगे।

श्री बाजपेई ने बताया कि थाना चौक कोतवाली पुलिस ने भी चोरी के वाहन बेचने आये दो अन्तरराज्यीय वाहन चोरों को नगरिया मोड़ जाने वाले रास्ते पर स्थित एक आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन चोर थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी कलीम व थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगलानाचा निवासी निजाम है। पुलिस को वाहन चोरों के कब्जे एक स्विफ्ट कार व दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। बरामद कार पिछले वर्ष दिल्ली के कल्यानपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसका मुकदमा वहां दर्ज है।

अमित

RELATED ARTICLES

Most Popular