Friday, March 27, 2026
Homeकानपुर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा शुभारम्भ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

 सात दिवसीय शिव महापुराण कथा शुभारम्भ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

कानपुर(हि.स.)। शहर में स्थित शिवाला नारियल बाजार में रविवार शाम से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा शुरू होगी। शिव भक्तों को आचार्य पंडित शिव कुमार दीक्षित बाबा भोलेनाथ शिव शंकर का अपने मधुर वाणी से ओत प्रोत करेंगे। यह जानकारी पारस अग्रवाल ने दी।

कथा शुरू होने पूर्व आज सुबह कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे-आगे चल रही थी और उनके साथ भगवान भोलेनाथ का रथ भी चल रहा था। इस दौरान कलश यात्रा के दौरान बाबा भोलेनाथ के गीत भी बज रहे थे। इसके बाद नारियल बाजार स्थित मंदिर में पूजन किया गया।

सात दिनों तक शिव महापुराण कथा आचार्य शिव कुमार दीक्षित के द्वारा सुनाई जाएगी। साथ ही शिव महापुराण कथा से पहले प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रुद्राभिषेक प्रतिदिन किया जाएगा। इसका आयोजन कृष्ण मोहन अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने बताया कि आचार्य पंडित शिव कुमार दीक्षित शाम तक पहुंचेंगे। शिव महापुराण कथा 13 अगस्त को समाप्त होगी और उसी दिन हवन एवं प्रसाद वितरण भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

राम बहादुर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular