शाहजहांपुर (हि.स.)। एसटीएफ तथा पुलिस की टीम ने तिलहर थानाक्षेत्र से स्कोर्पियो सवार तीन मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस को सात किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। जिसकी कीमत अन्तर-राष्ट्रीय बाजार में करीब सात करोड़ रुपये है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रमीण संजीव कुमार वाजपेयी ने रविवार को बताया की बरेली एसटीएफ और थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने रात करीब दो बजे थाना तिलहर क्षेत्र में सरयू पुलिया के निकट ओम ढाबे के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक स्कार्पियो कार से तस्करी कर अफीम ले जा रहे तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से उच्च क़्वालिटी की सात किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर जनपद रामपुर के बिलासपुर थानाक्षेत्र के रसूला पैगम्बरपुर निवासी पलविन्दर सिंह तथा पंजाब के जनपद पटियाला क्षेत्र निवासी हजूर सिंह एवं बलजिन्दर सिंह है।
एएसपी ने बताया की पकड़े गए तस्कर कई वर्षों से अफीम की तस्करी करते चले आ रहे हैं। बरामद अफीम झारखण्ड के बारा चट्टी से लाई गई थी, जिसे यह लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पंजाब राज्य के जनपदों में बेचने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक इतिहास व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
अमित
