Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसाढ़े सात लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

साढ़े सात लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

देवरिया (हि.स.)। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि एसओजी देवरिया व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रोडवेज तिराहे के पास से ट्रेवलर्स बस यूपी.77.टी.8681 की गहनता से जांच करने के उपरान्त सीट के नीचे बेसमेन्ट पर पूरा तहखाना बना हुआ पाया गया था। जिसे नट बोल्ट एवं वेल्डिंग के माध्यम से जोड़ा गया था। जिसे गैस कटर आदि के माध्यम से काटकर उसके अन्दर छिपाकर रखी 2566 शीशी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रूपये है, जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रेवलर्स बस, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपए है, इस प्रकार कुल बरामदगी लगभग 29 लाख 50 हजार रूपए की गई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त रंजीत पांचाल पुत्र राधेश्याम पांचाल निवासी-पटेल नगर थाना उरई जनपद जालौन, नन्हे मिश्र पुत्र चन्द्रिका मिश्र निवासी-गरभुआ थाना सिरसिया जनपद बेतिया (बिहार), महेन्द्र सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी-गवाना थाना-गवाना जनपद अलीगढ़ की गिरफ्तारी कर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज सिंह थाना कोतवाली, उ0नि0 अशोक यादव और उ0नि0 अनिल कुमार यादव प्रभारी एसओजी, उ0नि0 गोपाल प्रसाद, उ0नि0 सादिक परवेज आदि रहे।

ज्योति 

RELATED ARTICLES

Most Popular