जयपु(हि.स.)। बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी रविवार रात अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने एक-दूसरे को ऐतिहासिक मुंडोता फोर्ट में वरमाला पहनाई। हंसिका रेड ब्राइडल लहंगे में तो सोहेल ऑफ व्हाइट शेरवानी पहन कर एक-दूसरेे के हुए। इस दौरान हंसिका और सोहेल की शादी में पहुंचे खास मेहमानों को खाने में राजस्थानी व्यंजन भी परोसे गए। कैर सांगरी, गट्टे की सब्जी के साथ भी बेझड़ की रोटी के साथ चूरमा का गेस्ट ने स्वाद लिया।
इससे पहले दोपहर में मुंडोता पैलेस में हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें हंसिका और सोहेल एक जैसे व्हाइट फ्लावर ड्रेस में नजर आए। सोहेल और हंसिका दोनों का हल्दी प्रोग्राम एक साथ हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को हल्दी लगाकर विश किया। वहीं, ढोल पर फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस किया। शनिवार को रिंग सेरेमनी और म्यूजिक सेरेमनी का आयोजन किया गया था। रविवार दिन से ही शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। हल्दी के बाद देर रात दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। इससे पहले शनिवार रात को महिला संगीत का आयोजन किया गया था। इस दौरान दोनों ने एक साथ कार्यक्रम में एंट्री की। इस दौरान पूरा हॉल अलग-अलग तरफ के फूलों से सजाया गया। हंसिका पिंक लहंगे में दिखीं। वहीं सोहेल ने काले रंग का कुर्ता और जैकेट पहनी। ये पार्टी सुबह करीब 5 बजे तक चली।
हंसिका और सोहेल बॉलीवुड और साउथ के हिट गानों पर डांस करते नजर आए। इस दौरान सोहेल ने गुटनों पर बैठकर फिल्मी स्टाइट में हंसिका को रिंग भी पहनाई। हंसिका और सोहेल के दोस्तों और फैमिली ने भी स्टेज पर परफॉर्म किया। शनिवार को शाम करीब 4 बजे हुए पोलो मैच के दौरान हुई हाई टी पार्टी की थीम गुलाबी और सफेद रंग की रखी गई थी। इसमें सभी गुलाबी और सफेद ड्रेस में नजर आए। हंसिका और उनके होने वाले पति सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए। साथ ही सभी मेहमान गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आए।
हंसिका की शादी की रस्में पिछले हफ्ते मुंबई में माता की चौकी के साथ शुरू हुए थे। मेहंदी सेरेमनी को ऑर्गेनाइज किया गया था। साथ ही बैचलर पार्टी को भी सेलिब्रेट की गई। इस पार्टी को उन्होंने ग्रीस में मनाया था। हंसिका ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सिंगर हिमेश रेशमिया के अपोजिट फिल्म आपका सुरूर से की थी। पिछले कुछ सालों में हंसिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गई हैं। साउथ में उन्हें ऑडियंस से खूब प्यार मिला है। हंसिका के फिल्मी करियर की बात करें तो वे जल्द ही तमिल मूवी राउडी बेबी में नजर आएंगी। बता दें कि हंसिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआती की थी। इसके अलावा शाका लाका बूम-बूम जैसे टीवी शोज से एक्ट्रेस ने घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। कोई मिल गया फिल्म में भी हंसिका ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम किया।
रोहित/ ईश्वर
