Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसाढ़े चार साल: मंत्री ब्रजेश पाठक ने गिनाये अपने विधानसभा क्षेत्र के...

साढ़े चार साल: मंत्री ब्रजेश पाठक ने गिनाये अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्य

– करीब 275 करोड़ में दो फ्लाईओवर और 297 करोड़ खर्च करके सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित

लखनऊ (हि. स.)। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 सितंबर को अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसके बाद मंत्रियों और विधायकों को अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करना है। अपने विभाग और विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराना है।

इसी क्रम में कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को यहां अपने विधानसभा क्षेत्र ‘लखनऊ मध्य’ में पिछले साढ़े चार सालों में हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में करीब 275 करोड़ के दो फ्लाईओवर और गोमती नगर में 297 करोड़ रुपये की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और नाले का निर्माण किया गया है। इसके अलावा कई अन्य कार्य भी कराए गए हैं।

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में अपराध में भारी कमी आई है। लखनऊ मध्य में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन खुदवाकर पाइप लाइन बिछाई गई है। खुदाई के दौरान सड़कें खराब हुई हैं। सड़कें जल्द बनने जा रही हैं।पाठक ने कहा कि कोरोनकाल में कार्यकर्ताओं ने मध्य विधानसभा में अभूतपूर्व काम किया गया है। मध्य विधानसभा क्षेत्र में जाम खत्म करने के लिए दो ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। 1090 चौराहे के पास एक ओवरब्रिज पास हो गया है। वहां पर भी जल्द काम शुरू होगा। गरीबों को सोने और रहने के लिए रैन बसेरा विधायक निधि से किया गया है।

मध्य विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य

मध्य विधानसभा क्षेत्र के तहत ऐशबाग पुल के आगे से लालकुआं तक फ्लाईओवर का निर्माण किया गया। इस पर 132. 32 करोड़ रुपये खर्च हुए। विक्टोरिया स्ट्रीट तुलसीदास मार्ग पर हैदरगंज से एलडीए मल्टीलेवल पार्किंग नींबू पार्क पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया गया। यह परियोजना पर 142.66 करोड़ की है। गोमतीनगर में 1090 चौराहा के पास सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं नाले का निर्माण कार्य। अमृत योजना के तहत इस परियोजना पर लगभग 297 करोड़ रुपये लागत आ रही है। कुकरैल नाले से डीजीपी ऑफिस के बगल पक्के नाले के समानांतर लगभग 14 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया गया है। वहीं मध्य विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

कोरोना के समय निराश्रित एवं पीड़ितों को लगातार भोजन एवं राशन वितरण किया गया। दूसरी लहर से जूझ रहे प्रदेश में डेढ़ माह तक अटल भोजनालय की शुरुआत की गई, जिसमें हजारों की संख्या में गरीब लोगों ने प्रतिदिन सुबह से शाम तक ताजा और पौष्टिक भोजन ग्रहण किया।

मंत्री ने बताया कि 60 लाख की धनराशि से ऑक्सीजन प्लांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेडक्रॉस लखनऊ को दिया गया। यब 10 अक्टूबर तक शुरू हो जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65 सुलभ शौचालय, यूरिनल, पिंक टॉयलेट और अत्याधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया है। भैसा कुंड स्थित विद्युत शवदाह गृह में छह प्लेट फार्म शेड सहित प्लेटफार्म का नवीनीकरण, शव रखने हेतु प्लेटफार्म पर व्यवस्थित रूप से शेड का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मध्य विधानसभा क्षेत्र में जिला विकास अभिकरण, राज्य नगरीय विकास अभिकरण के द्वारा 27 कार्य कराए गए हैं। इस पर करीब चार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular