Sunday, March 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसाढ़ू का पैसा हड़पने के लिए युवक ने रची खुद के अपहरण...

साढ़ू का पैसा हड़पने के लिए युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, तीन गिरफ्तार

लखनऊ (हि. स.)। सआदतगंज इलाके में एक युवक ने अपने साढ़ू का पैसा हड़पने के लिए खुद के अपहरण की योजना बनायी थी। पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण की घटना का खुलासा करते हुए साजिश रचने वाले युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी पश्चिमी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सआदतगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अपहरण कर फिरौती मांगने वाले शातिर अपराधी और उसके दो सहयागियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रूस्तमनगर निवासी शम्सी,मोहम्मद और शाहिद के रूप में की है। डीसीपी ने बताया कि शम्सी की पत्नी फरहीन फात्मा ने अपने पति के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसके बाद उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस जुट गई। पुलिस ने शम्सी को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया

पूछताछ में यह पता चला कि शम्सी ने अपने साढ़ू के कौसर से चार लाख रुपये हड़पने के इरादे से खुद के अपहरण की योजना बनायी थी। इसमें उसके दोस्तों ने भी साथ दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular