वाराणसी(हि.स.)। भेलूपुर गौरीगंज के साड़ी कारोबारी महमूद आलम के अपहरण मामले में पुलिस छानबीन के बाद बीएचयू परिसर में लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाल कर अपहरणकर्ताओं की सुराग लगाने में जुट गई है।
बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर से व्यापारी की स्कूटी बरामद होने के बाद आशंका है कि यहीं से व्यापारी को अगवा किया गया है। सीसीटीवी के फुटेज में बीएचयू गेट के अंदर परिसर में प्रवेश करते हुए कारोबारी दिखा है। पुलिस कारोबार और रुपये के लेनदेन सहित अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है। कारोबारी के मोबाइल सीडीआर के आधार पर उस दिन संपर्क में रहने वाले सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। दो से तीन नंबरों पर कई बार बातचीत हुई है। पुलिस उन नम्बरों को ट्रेस कर रही है। पुलिस अफसरों के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ साक्ष्य हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
श्रीधर
